गुरुवार, 31 जनवरी 2019

महाराज कर रहे योग दिवस की तैयारी...

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 


                            उत्तराखंड में 1 मार्च से लेकर 7 मार्च तक मनाए जाने वाले योग दिवस को लेकर अभी से राज्य सरकार ने कमर कस ली है। इसके साथ ही योगा को लेकर तैयारियां तेज कर दी है।




जानकारी के अनुसार, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। इसके बाद उन्होंने बताया कि इस बार का योग दिवस राज्य सरकार खास बनाने जा रही है। सतपाल महाराज ने बताया कि एक हफ्ते तक मनाए जाने वाला यह योग दिवस देहरादून की ऋषिकेश में मनाया जाएगा।



बता दें कि एक हफ्ते तक चलने वाला यह योगा दिवस बहुत ही भव्य होने जा रहा है। इस बार के योग दिवस में देश विदेश के योगाचार्य प्रतिभाग करने जा रहे हैं।