मंगलवार, 29 जनवरी 2019

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने की फसल ऋण माफ़ी की समीक्षा...

संवाददाता : भोपाल मध्यप्रदेश



                                      मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज यहाँ जय किसान फसल ऋण माफी योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टरों से समय पर ऋण माफ़ी की कार्रवाई पूरा करने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को यह भी  निर्देश दिए  कि  पात्र किसानों से आवश्यक दस्तावेज़ ही लिए जाए। ऐसे दस्तावेज़ जिनकी जरूरत नहीं है, उनकी मांग नहीं करे। जहाँ ऐसा करना अनिवार्य हो, वहीँ दस्तावेज़ प्रस्तुत करने का आग्रह करें।


कुछ जिलों से क़र्ज़ माफ़ी की कार्रवाई में ढिलाई की रिपोर्ट मिलने पर मुख्यमंत्री ने सम्बंधित जिलों के कलेक्टरों को समय पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए  और कहा कि ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में स्थापित नियंत्रण कक्ष में किसानों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण तत्काल किया जाये। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे स्वयं जिम्मेदारी लेकर इस काम को पूरा करें। बैठक में सम्बंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।