मंगलवार, 29 जनवरी 2019

त्रिवेन्द्र ने बढ़ाया आशा कर्मियों का मानदेय...

संवाददाता :बागेश्वर उत्तराखंड 


                           उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील में हंस फाउंडेशन के द्वारा निर्मित 27 करोड़ 33 लाख की हंस जलधारा परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस परियोजना से घर-घर तक स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियॉ संचालित की जा रही है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर विशेष कार्य किया जा रहा है। आशा कर्मियों का मानदेय भी बढ़ाया है।




जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने जिले की लगभग 65 करोड़ से निर्मित विभिन्न 36 योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही अटल आयुष्मान योजना का उद्घाटन करते हुए इसे विश्व की सबसे बड़ी योजना बताया। अटल आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड देकर उन्होंने कहा कि फरवरी महीने के अंत तक लगभग 23 लाख परिवारों और मई के आखिर तक उत्तराखंड की एक करोड़ 8 लाख जनता का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।