सोमवार, 29 अप्रैल 2019

जानिए कैसे फायदेमंद है पाइनएप्पल...

संवाददाता : नई दिल्ली 


               पाइनएप्पल का फल बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है। इसके कच्चे फल का स्वाद खट्टा होता है। तथा पके फल का स्वाद बहुत ही ज्यादा मीठा होता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पाइनएप्पल से होने वाले फायदें निम्न है।




  1. पाइनएप्पल को छीलकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके खाने से पित्त-विकार दूर होते हैं।

  2. गर्मियों में पाइनएप्पल का रस या शर्बत पीने से तेज गर्मी व पसीने की समस्या दूर होती है।

  3. जिन लोगों को पथरी या किडनी में स्टोन होता है।उन्हें रोजाना एक गिलास पाइनएप्पल का जूस पीना चाहिए।इससे किडनी स्टोन का दर्द कम होता है।

  4. अल्प मात्रा में ऋतुश्राव होने पर रोजाना पाइनएप्पल का रस पीने से ऋतुश्राव उचित रूप में होने लगता है।

  5. पाइनएप्पल शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है।दिन में तीन बार इस फल को खाने से बढ़ती उम्र के साथ कम होती आंखो की रोशनी का खतरा कम हो जाता है