बुधवार, 1 मई 2019

भाप्रसे अधिकारियों की नवीन पदस्थापना...

संवाददाता : भोपाल मध्यप्रदेश



                राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पी.सी. मीना और अक्षय कुमार सिंह की नवीन पदस्थापना की है। पी.सी. मीना अध्यक्ष प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मध्यप्रदेश को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग और मानव अधिकार प्रकोष्ठ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


उप सचिव मंत्रालय श्री अक्षय कुमार सिंह की सेवाएँ परिवहन विभाग को सौंपते हुए उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम पदस्थ किया गया है।


अनुराग जैन पदोन्नत


राज्य शासन ने अनुराग जैन प्रमुख सचिव वित्त विभाग तथा विशेष आयुक्त (समन्वय) मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली (अतिरिक्त प्रभार) को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया है।