सोमवार, 27 मई 2019

मोदी लहर में भी नहीं लगी सेंध,आजम फिर बने विजेता...

संवाददाता : लख़नऊ उत्तर प्रदेश 


               रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के आजम खान ने भाजपा की प्रत्याशी जया प्रदा को एक लाख से अधिक वोटो से हरा दिया। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार सपा प्रत्याशी आजम खान ने अपनी निकटतम प्रतिद्वन्दी जया प्रदा को एक लाख 9 हजार 997 वोटों से हरा दिया।



खान को पांच लाख 59 हजार 177 वोट मिले जबकि जया प्रदा को चार लाख 49 हजार 180 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर को 35 हजार नौ वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेपाल सिंह यहां से जीते थे