शुक्रवार, 28 जून 2019

मंत्री बघेल ने बंजर पहाड़ी को पुनर्जीवित करने में किया श्रमदान...

संवाददाता : भोपाल मध्यप्रदेश


      नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने आज धार जिले के डही ब्लॉक के ग्राम थांदला में बंजर पहाड़ी पर जल-संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों का भूमि-पूजन किया। बघेल ने बंजर पहाड़ी के पुनर्जीवन कार्य में श्रमदान भी किया।



मंत्री बघेल ग्राम डही में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए।बघेल ने 510 नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और पौधे तथा अन्य उपहार प्रदान किये।बघेल ने कार्यक्रम में शामिल परिवारों और नव-दम्पत्तियों को स्वयं भोजन परोसा।