रविवार, 30 जून 2019

निशंक के पीएस बने बीवीआरसी पुरुषोत्तम...

संवाददाता : नई दिल्ली


         उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक का निजी सचिव (पीएस) बनाया गया है।



वे 28 एवं 29 जून को आयोजित होने वाले मंडल मुख्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आयुक्त पुरुषोत्तम ने कहा कि दिल्ली में रहते हुए भी पहाड़ की सेवा लगातार की जाएगी। माह में एक बार यहां चल रही योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा।


बता दें आयुक्त पुरुषोत्तम इससे पूर्व तत्कालीन शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और डा. महेश शर्मा के निजी सचिव का दायित्व भी संभाल चुके हैं।