मंगलवार, 30 जुलाई 2019

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभावों के कारण पत्रिकाओं को आगे बढ़ाना एक चुनौतीः मुख्यमंत्री

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 


      मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में चाणक्य मंत्र पाक्षिक पत्रिका के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि चाणक्य मंत्र पत्रिका से पाठकों को कई राज्यों की समसामयिक जानकारी प्राप्त हो रही है। पत्रिका पूर्वाग्रह की भावनाओं से हटकर सकारात्मक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभावों के कारण पत्रिकाओं को आगे बढ़ाना एक चुनौती है। आशा है कि पत्रिका निष्पक्ष रूप से समीक्षाएं करती रहेगी।



विधायक हरबंश कपूर ने कहा कि पत्रकारिता अपने आप में कठिन कार्य है। पत्र-पत्रिकाएं समाज को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चाणक्य मंत्र पाक्षिक पत्रिका ने एक वर्ष में विभिन्न गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का अच्छा प्रयास किया है।


इस अवसर पर सूचना आयुक्त जे.पी मंमगाई, चाणक्य मंत्र पाक्षिक पत्रिका के समूह संपादक रणविजय सिंह, प्रधान संपादक धर्मपाल धनखड़, रजत गुप्ता, वी.के प्रजापति, डा. सुशील उपाध्याय आदि उपस्थित थे।