शनिवार, 28 सितंबर 2019

राज्यपाल ने त्रिपुर सुन्दरी के दर्शन किए, प्रदेश-देश की खुशहाली के लिए की कामना...

संवाददाता : जयपुर राजस्थान 


     राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को त्रिपुर सुन्दरी पहुंच कर त्रिपुर सुन्दरी देवी मैया के दर्शन किए और प्रदेश एवं देश की सर्वांगीण खुशहाली के लिए कामना की।  मिश्र ने सपत्नीक त्रिपुरा सुन्दरी देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा विधि पं. दिव्यभारत पण्ड्या एवं पं. निकुंजमोहन  पण्ड्या ने करायी। 

 


 

राज्यपाल को जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री अर्जुनिंसंह बामनिया ने तीर-कमान तथा त्रिपुरा सुन्दरी की तस्वीर भेंट की। त्रिपुरा सुन्दरी मन्दिर ट्रस्ट की ओर से राज्यपाल कलराज मिश्र का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। 

 

इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया,संभागीय आयुक्त विकास भाले, जिला कलक्टर अन्तरसिंह नेहरा, जिला पुलिस अधीक्षक केसरसिंह शेखावत सहित जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी त्रिपुरा सुन्दरी के दर्शन किए। 

 

तलवाड़ा हवाई पट्टी पर अगवानी, गार्ड ऑफ ऑनर दिया

 

इससे पूर्व  राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मिश्र के स्टेट प्लेन से तलवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचने पर संभागीय आयुक्त विकास भाले, जिला कलक्टर अन्तरसिंह नेहरा एवं जिला पुलिस अधीक्षक केसरसिंह शेखावत ने अगवानी की और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 

 

राज्यपाल का हवाई पट्टी पर जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया, सांसद कनकमल कटारा,पूर्व मंत्री भवानी जोशी, पूर्व विधायक कान्ता भील, प्रधान प्रज्ञा भील एवं राजेश कटारा, बांसवाड़ा नगर परिषद सभापति मंजूबाला पुरोहित, समाजसेवी जैनेन्द्र त्रिवेदी, मनोहर पटेल, पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष राजेश टेलर, उपखण्ड अधिकारी पर्वतसिंह चूण्डावत सहित जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया।