बुधवार, 30 अक्तूबर 2019

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तभी देश आगे बढ़ेगा : अरविंद केजरीवाल

संवाददाता: नई दिल्ली 


      दिल्ली की सभी बहनों को इस भाई की तरफ से भाईदूज की बधाई।हमारी दिल्ली की सभी बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है।आज से दिल्ली की सभी बसों डीटीसीकलस्टर  में आपकी की यात्रा आज से फ्री है। आपको कोई टिकट नहीं लगेगा।इससे आपलोगों को बहुत मदद मिलेगा। हम देखते हैं कि हमारे देश में महिलाओं को बराबरी के अवसर नहीं मिलते।हमारे देश की महिलाएं किसी से कम नहीं है।जब भी उन्हें बराबर का अवसर मिलाउन्होंने कमाल कर दिखाया।वह चाहें खेल की दुनिया हो,पढ़ाई की दुनिया होअंतरिक्ष की दुनिया होचाहे वह बिजनेस की दुनिया हो।जब भी महिलाओं को बराबर के अवसर मिले हैंउन्होंने कमाल कर दिखाया है।



लेकिन हमारे समाज की जो संरचना हैमहिलाओं को बराबरी के अवसर नहीं मिलते। मैं कुछ आंकड़े देकर बताता हूं।दिल्ली में कामकाजी लोगो में सिर्फ 11 फीसद ही महिलाएं हैं, 89 प्रतिशत आदमी है इसका मतलब उन्हें बराबरी के अवसर नहीं मिल रहे हैं।दिल्ली मेट्रो में रोजना सफर करने वाली सिर्फ 30 प्रतिशत महिलाएं हैंबस मे रोजना सफर करने वालों में महज 30 प्रतिशत महिलाएं हैं। पुरूष 70 प्रतिशत हैं।इससे साफ है महिलाओं को बराबरी के अवसर नहीं मिलते।अगर कहीं पर एक फैक्ट्री हो या कोई जगह होवहां नौकरी पर रखा जाए तो महिलाओं को कम पैसे दिए जाते हैंपुरूषों को अधिक पैसे दिए जाते हैं। 


हमारे समाज में कुछ लोग  कोख में बच्चा पता करते हैं। अगर उन्हें पता चल जाए कि लड़की है तो गर्भपात करा लेते हैं।हमारे समाज में किसी के पास दो बच्चा है। एक बेटाएक बेटी।अगर पिता के पास एक बच्चे को पढ़ाने की हैसियत हो तो वह बेटे को पढ़ाते हैं बेटी को नहीं।इस तरह की कई असमानताएं है।मैं कई लोगों को जानता हूं जिनकी बेटी का कॉलेज या स्कूल दूर हैआने जाने का खर्च नहीं है तो उसकी पढ़ाई रूक जाती है। 


आज यह कदम हम उठा रहे हैंजिससे ऐसी सभी बहनोंबेटियों को मौका मिलेगा पढ़ाई है।उनकी पढ़ाई अब नहीं छुटेगी।किसी बहन को दूर नौकरी करने जाना है तो उसे यह नहीं सोचना पड़ेगा कि कितना किराया लगेगा।दिल्ली की सरकार ने आपका किराया मुफ्त कर दिया है। इससे बराबरी का मौका मिलेगा।यह महिलाओं को बराबरी का अवसर दिलाने में बड़ा कदम साबित होगा। 


विपक्ष के कुछ लोग इसका विरोध कर रहे है। वह कहते हैं केजरीवाल जी सबकुछ फ्री कर रहे हैं। कहता है केजरीवाल सब फ्री कर रहे हैं। मुझे यह सुनकर दुख होता है।मेरा मानना है कि इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।फ्री क्यों कर रहे हैंअच्छे काम में राजनीति नहीं होनी चाहिए। पार्टी से उपर उठकर सबको साथ आना चाहिए। 


आपको याद होगा राजीव गांधी जी ने 1986 में बोला था कि सरकार की तरफ से 100 रूपये चलता है तो 85 रूपये भ्रष्टाचार मेंचला जाता है। 15 रुपये ही नीचे पहुंचता है।  मैंने क्या किया है।मैंने आपके टैक्स के 85 रुपये चोरी होने से बचा लिए।इन 85 रुपये में से 75 रुपये खर्च कर स्कूलअस्पतालनालीसड़कनाली बनवा रहा। 10 से टिकट फ्री कर देता हूं। बिजली सस्ती कर देता हूं। आपका पानी सस्ता कर देता हूं।स्कूल में पढ़ाई  अस्पताल में दवा  टेस्ट फ्री कर देता हूं।उससे हम ऐसी योजना लाते हैं जिससे दिल्ली में किसी का एक्सीडेंट हो जाए तो फ्री इलाज होगा। 


मैं भ्रष्टाचार का पैसा बचाकर आपके लिए कुछ सुविधाएं दे पा रहा हूं तो क्या गलत है। मैंने तो भ्रष्टाचार रोका है न। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसकी विरोध नहीं होना चाहिए। पार्टी से उपर उठकर स्वागत होना चाहिए ऐसा मैं इसलिए कर पा रहा हूं क्योंकि मैं पढ़ा लिखा हूं। मैं अधिकारी रहा हूं। यह सरकार कैसे चलती हैहिसाब किताब मुझे सब पता है। इस कारण हमलोग मिलकर यह सब कर पा रहे हैं। 


कुछ लोगों की मांग है कि बुजुर्ग  छात्रों के लिए टिकट फ्री कर दी जाए। जरूर करेंगे। पहले महिलाओं के लिए किया है।इसे करके देखते हैं। इसका अनुभव सामने आने के बाद छात्रों  बुजुर्गों के लिए भी करेंगे।सारी चीजें एक साथ नहीं होती है न। 


आज महिलाओं के लिए एक और खुशखबरी है। अब आज से सभी बसों में मार्शल हैं।ये जो लोफर बसों में घुमते हैंमहिलाओं को छेड़ते उन्हें चेतावनी देता हूं। बचकर रहना। अब तुम्हारी खैर नहीं है।अब बस मार्शल है हमारी महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए। 


मैं सबको भाईदूज पर बधाई देता हूं। हमारी दिल्ली करोड़ का परिवार है।इस परिवार की जितनी महिलाएं हैंबेटियां हैंसबको इतनी बड़ी खुशखबरी के लिए बधाई देता हूं।मैं पूरा यकीन करता हूंअगर महिलाएं आगे बढ़ेंगीबहनें आगे बढ़ेंगी तभी देश आगे बढ़ेगा।बिना महिलाओं के आगे बढ़े देश आगे नहीं बढ़ सकता।