शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत की जीत, कांग्रेस को शिक्शत...

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 


      पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में आज मतगणना पूरी हो गई। मतगणना 11 राउंड में हुई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत ने 3267 वोटों से जीत दर्ज की है। उपचुनाव में भाजपा की ओर से स्व. पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज भट्ट चुनाव मैदान में थे।  चंद्रा पंत ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर देकर पराजित किया है।



मतगणना सुबह आठ बजे से राजकीय तकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना शुरू हुई। दोपहर ढाई बजे परिणाम घोषित किया गया। पहले 556 डांक मत पत्रों की गणना हुई। मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई थीं। ईटीपीबीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से गणना की गई। जीत के बाद चंद्रा पंत भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथामिकताएं वही रहेंगी, जिन्हें स्व. प्रकाश पंत अधूरा छोड़ गए हैं।


उनके विकास के सपनों को पूरा करुंगी। जनता के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करुंगी। हमेशा क्षेत्र का विकास आगे बढ़ाने का प्रयत्न करुंगी। पिथौरागढ़ की जनता ने जो मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करती हूं।