शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

‘रन फोर यूनिटी‘ का आयोजन देश की आजादी : परिवहन मंत्री

संवाददाता : जयपुर राजस्थान 


      परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि देश गांधी-पटेल और नेहरू जैसे कुशल नेतृत्व में अंग्रेजों की दासता से आजाद हुआ तथा 500 से अधिक रियासतों से मिलकर 'एक राष्ट्र' बना लेकिन अब इस एकता को बनाए रखने और देश की तरक्की के लिए हर नागरिक को भारत बनकर सोचना होगा।

 


 

खाचरियावास गुरूवार को लौह पुरूष और भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयन्ती 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के मौके पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से आयोजित 'रन फोर यूनिटी' के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी मिलने के बाद प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को रियासतोें के एकीकरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्होंने ज्यादातर रियासतों को प्रेम और समझाइश से हैदराबाद, जूनागढ जैसी रियासतों को नीति  और शक्ति से भारत राष्ट्र बनाया। 

 

परिवहन मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को उनके शहादत दिवस पर याद करते हुए कहा कि गांधी सच्चे अथोर्ें में एक ऎसी आयरन लेडी थी जिसने बांग्ला देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उनका बलिदान देश को वह मजबूती देकर गया है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने स्वयं को देश पर कुर्बान कर दिया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने सभी उपस्थित लोगों को एकता एवं अखण्डता की शपथ भी दिलाई।

 

शंखनाद के साथ प्रारम्भ हुई 'एकता की दौड़'-चरम पर दिखा उत्साह

 

परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास एवं विधायक रफीक खान समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ से पूर्व मंच से शंखनाद कर प्रतिभागियों का हौंसला बढाया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स, पुलिसकर्मी, सिविल डिफेंस कर्मी, खिलाड़ी, स्कूली विद्यार्थी एवं आमजन ने दौड़ में हिस्सा लिया। परिवहन मंत्री खाचरियावास, विधायक रफीक खान, संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त ने भी दौड़ में हिस्सा लिया।