शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के राज पन्नू को अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत...

संवाददाता : चंडीगढ़ हरियाणा 


      हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (फील्ड) डॉ. कुलदीप सैनी तथा संयुक्त निदेशक (प्रकाशन) राज पन्नू को अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है।



डॉ. कुलदीप सैनी ने विभाग में फरवरी,1997 में जिला सूचना एवं जन सम्पर्क  अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं आरम्भ की थी। वे यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, सोनीपत तथा भिवानी इत्यादि जिलों में सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे।


संयुक्त निदेशक (प्रकाशन) श्रीमती राज पन्नू ने भी 1997 में ही जिला सूचना जन सम्पर्क अधिकारी के रूप में विभाग में अपनी सेवाएं आरम्भ की थी। वे पंचकूला, सोनीपत इत्यादि जिलों तथा मुख्यालय पर विभिन्न पदों पर कार्यरत रहीं