रविवार, 1 मार्च 2020

हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक संजय शर्मा सेवानिवृत्त...

संवाददाता : शिमला हिमाचल


      हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक संजय शर्मा सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 1986 में विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ कीं और 33 वर्ष व पांच महीनों तक कार्य किया। विभाग में साउंड रिकाॅर्डिस्ट गोविंद चैहान भी आज सेवानिवृत्त हो गए।

 


 

इन दोनों अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने इस अवसर पर कहा कि संजय शर्मा ने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए विभाग और प्रदेश सरकार को बहुमूल्य सेवाएं दीं।

 

उन्होंने गोविंद चैहान की सेवाओं  की भी प्रशंसा की, जिन्होंने विभिन्न स्थानों पर कार्य किया। विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संजय शर्मा और गोविंद चैहान से जुड़ी यादों का साझा किया। निदेशक ने दोनों अधिकारियों के मंगलमय और स्वस्थ जीवन की कामना की।