गुरुवार, 30 अप्रैल 2020

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राजू मौर्य ने लिखा मुख्यमंत्री को खुला पत्र...

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 


      सूबे के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत को आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राजू मौर्य ने पत्र लिखकर जनता की पीड़ा को ब्यान किया है और आग्रह किया है कि अपने प्रदेश के जो लोग अलग अलग राज्यों में फसे हुए है उनकी घर वापसी की जाये  उत्तराखंड के युवा बाहरी प्रदेशो मे इस लोकडाऊन मे फसे हुए है। लगातार वह अपने घरो तक वापस पहुंचाने के लिए गुहार लगा रहे है।



मुझे व्यक्तिगत रूप से भी लगातार दिल्ली नोयडा मे फसे हुए उत्तराखंडी भाईयो के फोन और मेसेज आरहे है कि कैसे भी उनकी घर वापसी की व्यवस्था की जाये। हमे बेहद दुख और खेद है की हमारी सरकार का रवैया इस विषय मे निराशाजनक है, उन फसे हुए उत्तराखंडीयो को वापस लाने के बजाये सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।


हमारा सरकार से अनुरोध है कि ऐसे लोगो से सम्पर्क साधा जाये और उनकी वापसी की कोई सार्थक योजना बनाई जाये और यदी सरकार इसमे असमर्थ हो तो हमे अनुमति दी जाये हम अपने प्रदेश के लोगो को वापस लाने की सम्पूर्ण व्यवस्था करेंगे ।यह अति गम्भीर विषय है इस पर त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता है।