गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

किन्नर मैडम रजनी रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 लाख रु का चेक सौंपा...

प्रजा दत्त डबराल @ नई दिल्ली


      कोविड.19 के दृष्टिगत किन्नर मैडम रजनी रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 11 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। जिला उपाध्यक्षए जिला पंचायत देहरादून वीर सिंह चैहान ने 25 हजार रूपए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं।



डायरेक्टर परियोजना यू जे वी एन एल सुरेश चंद्र बलूनी तथा डायरेक्टर फाइनेंस यूजेवीएनएल सुधाकर बडोनी ने 51.51 हजार रूपए के चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं। डॉ तृप्ति बहुगुणा स्वास्थ्य निदेशक स्वास्थ्य निदेशालय देहरादून ने 51 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है।


एसोसिएशन ऑफ फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर्स सिडकुलए रानीपुर हरिद्वार ने भी 7 लाख 51 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है।