शनिवार, 11 अप्रैल 2020

महामारी में महा सहायता,लगभग 5 हजार जरूरतमंदों को भोजन प्रबंधन : जैन मंदिर छोटी दादाबाड़ी ,साउथ दिल्ली... 

प्रजा दत्त डबराल @ नई दिल्ली


      कारोना एक ऐसी महामारी है जो आज के समय में लाइलाज हो गयी है। जिनकी संख्या पूरे भारत में लगातार बढ़ रही है। भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व जिसके कारण आज सोशल डिस्टेंस अर्थार्त लॉक डाउन हो चुका है।


भारत की राजधानी भी इससे अछूती नहीं रह गयी। सम्पूर्ण दिल्ली आज बंद है। तमाम मजदूर, बेसहारा, बेबस लोगों को शुद्ध एवं सात्विक भोजन व्यवस्था देने का कार्य दिनाक 31 मार्च 20 से श्री जिन कुशल सूरि जैन दादाबाड़ी ट्रस्ट ने प्रारम्भ किया। यहां से प्रतिदिन लगभग 5 हजार जरूरत मंदों को पुलिस ,प्रशासन आदि के माध्यम से मुफ्त भोजन मुहैया कराया जा रहा है।



साउथ एक्स पार्ट 2 स्थिति जैन दादाबाड़ी वेसे तो जैन धर्म के मुख्य मंदिरों में से एक है। यहां लॉक डाउन की घोषणा के बाद से ही तुरंत सभी धार्मिक क्रियाओं पर रोक लगा दी गयी। और प्राणी मात्र की सेवा के उद्देश्य को लेकर एवं कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारम्भ कर क्षेत्र के सभी जरूरत मंदों को मदद दी जा रही है।



आज तक यह व्यवस्था बिना किसी अव्यवस्था के चल रही है।यहां से 24 घंटे भोजन दिया जा रहा है। इस कार्य मे दादाबाड़ी से जुड़े कार्यकर्ता एवं अल्लियेट इंटीग्रेटएड रात दिन मेहनत कर इस कार्य को सफल कर रहे है।