रविवार, 3 मई 2020

सचिवालय और विधानसभा परिसर को सैनिटाइज किया गया,बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक...

आशुतोष ममगाई  @ देहरादून उत्तराखंड 


      उत्तराखण्ड सचिवालय और विधानसभा सचिवालय में 04 मई से कामकाज शुरू होने जा रहा है। सरकार ने काम शुरू करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। सचिवालय और विधानसभा परिसर को सैनिटाइज कर दिया गया है। मुख्य सचिव के आदेश के हिसाब से, समूह क और ख के अधिकारी 100 फीसदी और समूह ग 33 के स्टाफ फीसदी रोटेशन पर होंगे।  


सरकार ने कहा कि कामकाज के दिन के समय भी परिसरों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसी के साथ ही, सचिवालय में प्रवेश करने वाले सभी कर्मियों की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। सभी दरवाजों के हैंडल, सीढ़ियों आदि को साफ किया जाएगा। सचिवालय व विधानसभा में प्रवेश करने वाले सभी कर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सचिवालय में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।



अब सचिवालय कर्मचारियों के साथ दूसरे सरकारी कर्मचारियों को ही प्रवेश मिलेगा। कर्मचारियों को भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सचिव सचिवालय प्रशासन बीएस मनराल ने शुक्रवार को नई गाइडलाइन जारी की। इसमें सचिवालय के भीतर लोगों के मूवमेंट को बेहद सीमित किए जाने के लिहाज से व्यवस्थाएं की गई हैं। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई है। कर्मचारियों की भी प्रवेश से पहले गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी।चौपहिया वाहनों को सिर्फ राजपुर गेट से प्रवेश मिलेगा।


पैदल और दोपहिया वाहन सुभाष रोड गेट से ही प्रवेश कर सकेंगे। सचिवालय परिसर, अनुभाग, गैलरी, कैंटीन, मीटिंग हॉल में नियमित सेनेटाइजेशन होगा। सचिवालय में च्यूंगम, पान मसाला, शराब के सेवन, थूकने पर प्रतिबंध रहेगा। लिफ्ट की जगह सीढ़ी के इस्तेमाल पर जोर दिया है।


जरूरत पड़ने पर लिफ्ट का एकबार में सिर्फ एक ही व्यक्ति इस्तेमाल करेगा।कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सचिवालय में किस तरह कामकाज शुरू किया जाए, इसे देखते हुए नई गाइड लाइन जारी की गई है। जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पूरे परिसर में नियमित सेनेटाइजेशन होगा। सामाजिक दूरी के पालन के साथ ही मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना होगा।