गुरुवार, 7 मई 2020

संजय गुर्जर की सङक दुर्घटना में मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों को सीएम राहत कोष से 10 लाख रूपये की सम्मान राशि दी...

प्रजा दत्त डबराल @ नई दिल्ली


      कोरोना वारियर कांस्टेबल संजय गुर्जर की अपने दायित्वों के निर्वहन के दौरान सङक दुर्घटना में मृत्यु पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनके परिजनों को सीएम राहत कोष से 10 लाख रूपये की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की है।



मुख्यमंत्री ने संजय गुर्जर की दुर्घटना में मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। कांस्टेबल संजय पीपीई किट लाते हुए दुर्घटना के शिकार हो गए थे।