मंगलवार, 2 जून 2020

गंज बासौदा की विधायक लीना संजय जैन ने मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपे चैक...

गौरव साहू @ गंजबासौदा मध्यप्रदेश 


       मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सोमवार मंत्रालय में गंज बासौदा की विधायक लीना संजय जैन ने कोरोना संकट में लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 17 लाख 3 हजार और प्रधानमंत्री सहायता कोष के लिए 2 लाख 6 हजार 100 रुपए का चैक सौंपा।



जैन ने यह सहायता राशि गंजबासौदा के नागरिकों, समाज सेवियों, शैक्षणिक और व्यापारिक संगठनों के सहयोग से जुटाई है। इसमें विधायक जैन ने अपनी विधायक निधि से भी एक लाख 11 हजार की राशि शामिल की है।