मंगलवार, 2 जून 2020

मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के अपर संचालक अंजनी कुमार सिन्हा के निधन पर दुख प्रकट किया...

संवाददाता : रायपुर छत्‍तीसगढ़


      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त विभाग के अपर संचालक  अंजनी कुमार सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। अंजनी कुमार सिन्हा का सोमवार सुबह 4 बजे अपने निवास में हृदयघात से निधन हो गया।



वे राज्य वित्त सेवा संवर्ग में 1989 बैच में नियुक्त हुए थे तथा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में अपर संचालक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे। मुख्यमंत्री बघेल ने अंजनी कुमार सिन्हा के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और स्वर्गीय सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।