गुरुवार, 9 जुलाई 2020

8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार...

प्रजा दत्त डबराल @ नई दिल्ली


      8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार हो गया है, वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल का दर्शन कर बाहर निकली ही था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया, इससे पहले विकास दुबे के दो साथी बुधवार एनकाउंटर में ढेर हो गए, प्रभात मिश्रा पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया गया, प्रभात मिश्रा को बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था, इसके अलावा विकास दुबे गैंग का एक और मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बबन शुक्ला भी इटावा में ढेर हो गया, इसके बाद आज विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है।