बुधवार, 1 जुलाई 2020

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के स्थानान्तरण आदेश जारी किये...

संवाददाता : भोपाल मध्यप्रदेश 


      राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के स्थानान्तरण आदेश जारी किये हैं। इनके अलावा एक अधिकारी का स्थानान्तरण निरस्त किया गया है।



प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल सूफिया फारूकी वली को संचालक प्रोफेशनल एग्ज़ामिनेशन बोर्ड भोपाल तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर देवास नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को उप-सचिव मध्यप्रदेश शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग पदस्थ किया गया है।


डॉ. सोनावणे सौरभ संजय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जतारा, टीकमगढ़ का सागर स्थानान्तरण आदेश निरस्त कर दिया गया है।