शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

विकास दुबे ने घायल पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की,मारा गया...

प्रजा दत्त डबराल @ नई दिल्ली


      कानपुर-पुलिस का आधिकारिक बयान जारी थाना चौबेपुर पर दिनांकः 03.07.2020 को पंजीकृत मु.अ.स 192/20 धारा 147/148/149/302/307/394/120बी भा द वि. व 7 सीएलए एक्ट जो 08 पुलिसकर्मियों के शहीद होने से सम्बन्धित है, में वांछित 5 लाख रु का इनामियां अभियुक्त विकास दुबे पुत्र राम कुमार दुबे नि बिकरू थाना चौबेपुर कानपुर नगर को उज्जैन, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के पश्चात  पुलिस व एसटीएफ टीम द्वारा आज दिनांक 10.07.2020 को कानपुर नगर  लाया  जा रहा था। 



कानपुर नगर भौंती के पास पुलिस का उक्त वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गया, जिससे उसमें बैठे अभियुक्त व पुलिसजन घायल हो गये। इसी दौरान अभि विकास दुबे उपरोक्त ने घायल पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की।


पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे घेर कर आत्मसमर्पण करने हेतु कहा गया किन्तु वह नहीं माना और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमे  विकास दुबे घायल हो गया।दुबे को तत्काल ही ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज का दौरान अभियुक्त विकास दुबे की मृत्यु हो गयी।