रविवार, 16 अगस्त 2020

महेन्द्र सिंह धोनी का फ़ेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बने : हेमन्त सोरेन

संवाददाता : रांची झारखंड


      मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद कहा कि देश और झारखण्ड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने शनिवार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।



हम सबके चहेते झारखण्ड का लाल माही को नीली जर्सी पहने अब नहीं देख पायेंगे। लेकिन देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं। मैं मानता हूँ। हमारे माही का एक फ़ेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बने।


बीसीसीआई से अपील करना चाहूँगा। माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाये, जिसकी मेजबानी पूरा झारखण्ड करेगा।