शनिवार, 8 अगस्त 2020

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केरला के कोझिकोड में हुए विमान दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया...

संवाददाता : रांची झारखंड


      मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केरला के कोझिकोड में हुए विमान दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा मेरी गहरी संवेदना पीड़ित परिजनों के प्रति है, उन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। मैं हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। भगवान संकट की इस घड़ी में सभी को शक्ति दें।