शनिवार, 22 अगस्त 2020

मुख्यमंत्री से ‘द प्रोग्रेस’ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात...

संवाददाता : रायपुर छत्‍तीसगढ़


      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शुक्रवार यहां उनके निवास कार्यालय में अरविंदो योगा एंड नॉलेज फाउंडेशन से सम्बद्ध ‘द प्रोग्रेस’ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। 


    पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ट्रस्ट द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे गुणवत्ता विकास के प्रयासों एवं कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए संस्था द्वारा द प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड्स 2020 का आयोजन 7 नवंबर 2020 को होगा।



उन्होंने इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की तथा कार्यक्रम के लिए आमंत्रण हेतु आभार जताया।


इस अवसर पर द प्रोग्रेस ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री इंद्राणी घोष तथा सुश्री मीनाक्षी पटेल उपस्थित थीं।