रविवार, 13 सितंबर 2020

अब तक 1,39,458 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके...

संवाददाता : पटना बिहार


बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें  :



 



      मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी जिलों को टेस्टिंग बढ़ाने के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन में गहन अभियान चलाकर मास्क के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने एवं कंटेनमेंट जोन की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये गये हैं। अभी बिहार में एक्टिव कंटेनमेंट जोन 2,712 हैं।

 



मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार का रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान है और लॉकडाउन पीरियड से लेकर अभी तक 05 लाख 60 हजार 490 योजनाओं के अंतर्गत 15 करोड़ 05 लाख से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है।

 



जहानाबाद में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना ‘‘सम्बल’’ अंतर्गत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग -सह- दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वाधान में अवस्थि दिव्यांगा छात्रों के बीच ट्राई-साईकिल का वितरण विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी मंत्री जय कुमार सिंह, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने किया इस मौके पर जिलाधिकारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 



जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह पटना जिलाधिकारी कुमार रवि ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के स्वच्छ ,निष्पक्ष आयोजन हेतु फुलवारी शरीफ स्थित वीवीपैट गोदाम में संचालित एफएलसी एवं मॉक पोल संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कोषांग के अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट का माकपोल कराने तथा आयोग की मार्गदर्शिका के अनुरूप ईवीएम वीवीपैट की जांच की पूरी प्रक्रिया कर तैयार अवस्था में रखने का निर्देश दिया है।

 



पर्यटक क्षेत्र को बढ़ावा देने की सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी ने वरीय पदाधिकारियों के साथ पुरौना धाम के नजदीक स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि पुनौरा धाम के नजदीक पुनौरा थाना के पीछे प्राचीन विशाल तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। घाट के चारों तरफ पेवर ब्लॉक से सुंदर रोड का निर्माण भी करने का भी आदेश दिया। तालाब के चारों तरफ आकर्षक घाट होंगे, पेड़-पौधे लगाए जाएंगे एवं प्रकाश की भी व्यवस्था होगी।

 


 



नवादा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 की रोकथाम एवं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2020 संबंधित प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। उपस्थित पत्रकारों को VVPAT एवं एम 3-EVM की जानकारी दी गई।

 



गया जिले में कोविड-19 संक्रमण के बचाव एवं सुरक्षा हेतु जिला पदाधिकारी, अभिषेक सिंह के नेतृत्व में आज मास्क पहनो अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों से अपील की गई कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आप मास्क जरूर पहने। जिन लोगों ने मास्क नहीं पहना था अथवा मास्क को जेब में, बैग में लेकर चल रहे थे, उनसे ₹50 प्रति व्यक्ति जुर्माना वसूलते हुए मास्क उपलब्ध कराया गया।

 



कोविड-19 की रोकथाम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भोजपुर जिलाधिकारी द्वारा सभी बीडीओ, सीओ एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक की गई। उन्होंने प्रत्येक प्रखंड में कम से कम 200 कोरोना मरीजों की जांच कराने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को Covid-19 जांच के कार्य में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया।

 



जिले में रोजगार को प्रोत्साहन देने हेतु मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी के द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री कुशल श्रमिक उद्यमी क्लस्टर योजना के तहत 20-20 लाख की दो परियोजनाएं शुरू करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश संबंधित विभाग को दिया गया।

 



अररिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से हर खेत को पानी उपलब्ध कराने के लिए कराये जा रहे हैं सर्वेक्षण कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा हुई। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी एवं सर्वेक्षण कार्य में लगे कर्मियों को निर्धारित समय में लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया।

 



पोषण के प्रति आमजनों में जागरूकता के उद्देश्य से बेगूसराय जिलाधिकारी के द्वारा पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले में घूम-घूमकर लोगों को सही खान-पान के प्रति जागरूक करेगा।

 



अरवल जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन समिति की बैठक की गई। अगस्त 2020 तक के राजस्व वसूली की समीक्षा के तहत जिला परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि 600 लाख वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध प्रतिवेदित माह तक 129.54 लाख की वसूली कर 21.59 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गई है।