गुरुवार, 3 सितंबर 2020

मसूरी गोलीकांड के शहीद आंदोलनकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 


      मसूरी गोलीकांड के शहीद आंदोलनकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। शहीद आंदोलनकारियों के अथक प्रयासों से उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ। अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया है। पलायन को रोकने, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा है।