रविवार, 20 सितंबर 2020

मुख्य सचिव ने कोविड-19 पर सभी जिलाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की...

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 


      सचिवालय परिसर में मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।



उन्होंने निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन का नियमानुसार पालन करवाया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि होम आइसोलेट किए गए लोगों के घरों पर जाकर उनको होम आइसोलेशन किट, जानकारी एवं आवश्यक दवाई उपलब्ध करवाई जाए।


उन्होंने कहा सोमवार से अगले दो महीने तक राज्य में आने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर जिलाधिकारी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें।