शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया...

संवाददाता : रांची झारखंड


       मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत दुर्गा सोरेन की 52वीं जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया l मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े '' दादा ''  के  इस दुनिया मे नहीं होने से जो खालीपन आया है उसकी भरपाई नही हो सकती है l वे किसी परिचय के मोहताज कभी नहीं रहे l उनकी कमी हमेशा खलेगी l 


वे आज हमारे बीच नहीं है , लेकिन उनके कार्य  सदैव याद रखे जाएंगे  l वे हमेशा लोगों के दिलों में  रहेंगे l झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में  भी दिवंगत दुर्गा सोरेन ने अहम भूमिका निभाई थी l उनकी नेतृत्व क्षमता बेहतरीन थी l वे युवाओं के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत थे l



झारखंड के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे l लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होती थी l  मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सोच और सपनों के अनुरूप झारखंड बनाने के लिए हम सभी को मिलजुल कर प्रयास करने की जरूरत है l


इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद के अलावा सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडेय ने भी स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी l