बुधवार, 9 सितंबर 2020

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बी.आर.पी/सी.आर.पी. महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की...

संवाददाता : रांची झारखंड


      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार प्रखण्ड साधन सेवी (बी.आर.पी)/ संकुल साधन सेवी सी.आर.पी. महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।



प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री से  15 वर्षों से झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद में कार्यरत 3000 बी.आर.पी./सी.आर.पी. की समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।


इस प्रतिनिधिमंडल ने कोरोना महामारी से निपटने हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम से  10,51,000 रूपये  का एक चेक माननीय मुख्यमंत्री को सौंपा।