सोमवार, 7 सितंबर 2020

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही...

संवाददाता : पटना बिहार


बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें  :


      मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर पूरी तत्परता के साथ लगातार सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 1,965 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं अब तक 1,28,376 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं।


👉 वहीं कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या में निरंतर कमी हो रही है और रिकवरी का प्रतिशत बढ़ रहा है। बिहार की रिकवरी रेट 88.01 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग 11 प्रतिशत अधिक है। प्रतिदिन टेस्ट की संख्या बढ़ रही है, जबकि पॉजिटिविटी कम हो रही है और स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।


👉 रोजगार सृजन पर सरकार का विशेष ध्यान है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देश पर लॉकडाउन पीरियड से लेकर अभी तक 5 लाख 60 हजार 246 योजनाओं के अंतर्गत 14 करोड़ 64 लाख से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है।


👉 मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभिन्न नदियों के बढ़े जलस्तर को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से सतर्क है। अब धीरे-धीरे बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है। नदियों के बढ़े जलस्तर से बिहार के 16 जिलों के कुल 130 प्रखंडों की 1,333 पंचायतें प्रभावित हुई हैं, जहां आवश्यकतानुसार राहत शिविर चलायी जा रही है। सारण जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में 5 कम्युनिटी किचेन चलाए जा रहे हैं, जिनमें प्रतिदिन 22,710 लोग भोजन कर रहे हैं। अब तक प्रभावित इलाकों से NDRF, SDRF और बोट्स के माध्यम से 5,50,792 लोगों को निष्क्रमित किया गया है।


👉 बेतिया जिलाधिकारी ने कृषि, उद्योग, मत्स्य, उद्यान विभागों की कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध क्षेत्रों के विकास हेतु युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रगतिशील एवं ऊर्जावान व्यक्तियों की लाइन लिस्टिंग की जाय। कृषि एवं कृषि सम्बद्ध से जुड़े प्रत्येक विभाग द्वारा ‘एग्रीस्मिता’ नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाय। इस ग्रुप में किसानों को जोड़कर उनसे सुझाव एवं फीडबैक भी लिया जाय।



👉 अरवल जिला पदाधिकारी ने जिला के सभी विकास मित्रों के साथ आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव-2020 को लेकर दिव्यांगजन से सम्बंधित बैठक की। उन्होंने कहा कि वार्डवार दिव्यांगों की कोटिवार पहचान कर इपिक संबंधित जानकारी देना है तथा जिनका इपिक नहीं बना है उन्हें बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म-6 भरवा दें। साथ ही उन्होंने कहा कि एक भी दिव्यांग जिनकी उम्र 18 या 18 वर्ष से अधिक हो गयी है, उनका नाम वोटर लिस्ट में अंकित हो जाना चाहिए।


👉 नालंदा जिला पदाधिकारी ने विभिन्न सड़क परियोजनाओं से जुड़े अभियंताओं के साथ बैठक की। उन्होंने एकंगरसराय में निर्माणाधीन बाईपास के क्रॉसिंग प्वॉइंट को ध्यान में रखते हुए आरओबी का डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने परवलपुर में भी भविष्य की सम्भावनाओं को देखते हुए बाईपास के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। गौरतलब हो कि एनएच-110 का सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रक्रियाधीन है।


👉 मोतिहारी जिलाधिकारी ने आसन्न विधानसभा निर्वाचन को स्वच्छ, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु विभिन्न कोषागों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही उन्होंने निर्वाचन के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया।


👉 उर्वरक की कालाबाजारी रोकने हेतु अररिया जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी ने उर्वरक थोक विक्रेताओं एवं सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ कृषि निगरानी समिति की बैठक की। उन्होंने उर्वरक की कालाबाजारी रोकने हेतु सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निबंधित उर्वरक थोक विक्रेताओं एवं निबंधित खुदरा विक्रेताओं के नियमानुसार भंडार गृह की क्षमता, संधारित पंजी एवं आवश्यक देस्तावेजों की जांच करना सुनिश्चित करें।


👉 गया जिलाधिकारी ने समाहरणालय सभाकक्ष में कोविड-19 से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कंटेनमेंट जोन से संबंधित रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। साथ ही उन्होंने सिविल सर्जन को कोरोना सैम्पल जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में रहने वाले व्यक्तियों की शत-प्रतिशत सैम्पल जांच करायी जाय। किसी भी स्थिति में कंटेनमेंट जोन के एक भी व्यक्ति सैम्पल जांच से वंचित ना रहे।


👉 विधानसभा निर्वाचन की तैयारी में बक्सर जिला प्रशासन जुट गया है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने महिलाओं को मतदान में भाग लेने हेतु अभिप्रेरित करने के उद्देश्य से ‘अहिल्या’ नाम से जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि 11 सितम्बर तक चलने वाले विशेष अभियान में बी.एल.ओ. अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे।


👉 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2020 के सफल संचालन हेतु गठित सभी 23 कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ सारण जिलाधिकारी ने समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि कोषांगों के द्वारा किये जाने वाला कार्य निर्धारित कर दिया गया है, नोडल पदाधिकारी ससमय कार्यों को सम्पन्न कराएं। साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को मतदान कर्मियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण का शेड्यूल बनाने का निर्देश दिया।


👉 मुजफ्फरपुर में जिला पंचायती राज विभाग के अंतर्गत तकनीकी सहायकों और लेखापाल सह आईटी असिस्टेंट के सफल उम्मीदवारों को जिलाधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कुल 26 तकनीकी सहायकों की पोस्टिंग की गई है। वहीं 18 लेखापाल-सह-आईटी असिस्टेंट की पोस्टिंग की गई है