गुरुवार, 24 सितंबर 2020

मुख्यमंत्री से झारखंड मंत्रालय में कैथोलिक डायसिस ऑफ जमशेदपुर के प्रशासक बिशप टेलेस्फोर बिलुंग ने मुलाकात की...

संवाददाता : रांची झारखंड


      मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में कैथोलिक डायसिस ऑफ जमशेदपुर के प्रशासक बिशप टेलेस्फोर बिलुंग ने मुलाकात की। कैथोलिक डायसिस ऑफ जमशेदपुर के प्रशासक ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को कोविड-19 से जारी लड़ाई से निपटने के निमित्त मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 7 लाख रुपए की राशि का चेक सौंपा।



साथ ही उन्होंने कैथोलिक डायसिस ऑफ जमशेदपुर द्वारा कोविड-19 से बचाव के संबंध में किए जा रहे कार्यों की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने कैथोलिक डायसिस ऑफ जमशेदपुर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा प्रशासक को धन्यवाद दिया। मौके पर सिसई विधायक श्री जिग्गा सुसरन होरो, कैथोलिक डायसिस ऑफ जमशेदपुर के फादर लिनुस किन्डो, फादर डेविड विनसेंट, फादर आलविन मौजूद थे।