सोमवार, 28 सितंबर 2020

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक प्रकट किया...

संवाददाता : रांची झारखंड


      राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह ने एक सैनिक के रूप में देश की सेवा करने के साथ राजनेता के रूप में मिले विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए जनमानस में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की।



उन्होंने भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त, विदेश एवं रक्षा जैसे अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते हुए कई उल्लेखनीय कार्य किये। ईश्वर उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।