शुक्रवार, 29 मार्च 2019

अच्छी आदतों को अपनाएंगे तो आएगी अच्छी नींद...

संवाददाता : लख़नऊ उत्तर प्रदेश 



                   आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल कई तरह की समस्याओं का कारण बनता है। अनिद्रा या रात को ठीक से नींद न आना इन्हीं में से एक है। अक्सर देखने में आता है कि लोग देर रात तक जागते हैं या फिर अगर वह बिस्तर पर होते भी हैं तो भी करवटें बदलते रहते हैं। अगर आपका नाम भी ऐसे ही लोगों की लिस्ट में शुमार है तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप बेडटाइम में कुछ छोटी−छोटी आदतों में बदलाव करके एक अच्छी और बेहतर नींद पा सकते हैं−


रात के समय में भी लोग मोबाइल, टीवी, फोन में लगे रहते हैं, जिसके कारण रात में ठीक से नींद नहीं आती। इसलिए आप घर वापिस आने के बाद आधा घंटा स्क्रीन टाइम के लिए तय कर लें। इसके बाद आप सभी तरह के गैजेट्स को बंद कर दें। इससे आपको बेहद अच्छी नींद आएगी।

 

नींद भी बेहद प्यारी

जब आप अपने पैरों को रिलैक्स करते हैं तो इससे नींद भी बेहद प्यारी आती है। इसके लिए टब में गर्म पानी डालकर उसमें थोड़ा सा पानी और कुछ बूंदे लैवेंडर ऑयल की डालें। अब पैरों को पानी में कम से कम दस मिनट के लिए सोक करके रखें। अब प्लास्टिक फुट रोलर की मदद से पैरों की मसाज करें। इससे सभी तरह का स्टेस दूर हो जाएगा और आपकी नींद में भी सुधार होगा। वैसे आप चाहें तो रात को सोने से पहले नहा भी सकते हैं। इससे बॉडी कूल डाउन और रिलैक्स होती है।