रविवार, 28 अप्रैल 2019

क्या हुआ जब देवप्रयाग भागीरथी नदी में पति के शव तक को नहीं ढूंढ पाए...

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 



                            देवप्रयाग में भागीरथी नदी के तेज बहाव में पति-पत्नी बह गये। बताया जा रहा है कि पहले पत्नी का पांव फिसल गया था और ठीक उसके बाद अपनी पत्नी को बचाने के लिए पति ने भी नदी में छलांग लगा ली, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण वे पत्नी को बचाने की बजाए खुद को भी संभाल नहीं पाए और बह गए।


दरअसल गुरूवार सुबह मेरठ से दो बाइकों पर सवार पति पत्नी अपने दो मित्रो के साथ देवप्रयाग घूमने पहुचे थे। घूमते हुए दोनों करीब देवप्रयाग से 250 मीटर आगे स्थित पुराने लाल पुल के पास पहुंचे। जहाँ उनके दो मित्रों ने दीपा को भागीरथी में फिसलते देखा व साथ ही उसके पति राहुल को उसे बचाने के लिये नदी में कूदते भी देखा।


नदी में बहने के बाद मौके पर पुलिस ने रेस्कयू किया और पत्नी का शव बरामद कर लिया है लेकिन युवक का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। खोज जारी है।