सोमवार, 29 अप्रैल 2019

प्रदेश में प्रथम चरण के 6 संसदीय क्षेत्रों में 10 करोड़ 45 लाख से अधिक नगदी सामग्री जप्त...

संवाददाता : भोपाल मध्यप्रदेश



                   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2019 में निर्वाचन व्यय निगरानी का कार्य पुलिस, आबकारी, आयकर आदि एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश में प्रथम चरण के 6 संसदीय क्षेत्रों में निर्वाचन की घोषणा दिनांक 10 मार्च से 28 अप्रैल के दौरान 10 करोड़ 45 लाख रुपये से अधिक मूल्य की नगदी एवं अन्य सामग्री जप्त की गयी।


इसमें 4 करोड़ 77 लाख 22 हजार रूपये नगद, 2 करोड़ 45 लाख 83 हजार रूपये मूल्य की अवैध शराब, 31 लाख 57 हजार रूपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थ एवं एक करोड़ 72 लाख रूपये मूल्य की बहुमूल्य धातु तथा एक करोड़ 18 लाख 50 हजार रूपये मूल्य के हथियार, वाहन एवं अन्य सामान जप्त किये गये।