रविवार, 30 जून 2019

हर हफ्ते यूपी में बैठक करेंगी प्रियंका गांधी...

संवाददाता : नई दिल्ली


               लोकसभा चुनाव से आधिकारिक तौर पर राजनीति में आई प्रियंका गांधी अब यूपी के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। नैशनल कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के पास यूपी पूर्वी का चार्ज है। वह मिशन 2022 की तैयारी के लिए अब यूपी कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हर हफ्ते बैठक सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी अपने भाई और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली में तुगलक लेन स्थित कैंप ऑफिस पर कई लोगों के साथ लगातार बैठक कर रही हैं। इसके साथ ही वह उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक बैठकें करेंगी। बताया जा रहा है कि अगली कुछ तीन चार हफ्तों की बैठकें नई दिल्ली में ही होंगे।



उसके बाद यूपी के विभिन्न हिस्सों में ये बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों का उद्देश्य करेंगी।होगा कि पार्टी के हर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके बूथ स्तर पर पार्टी का ढांचा मजबूत किया जा सके। पिछले हफ्ते प्रियंका ने इस मिशन के लिए पार्टी की समीक्षा बैठक के दौरान तैयारी कर ली थी।


प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की जीत पर आयोजित धन्यवाद समारोह में कहा था, जो समझौता करना चाहता है...जिसका दिल इस संघर्ष में नहीं है... उसके लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है.. अपना मन बना लीजिए. पार्टी के लिए काम करना है तो दिल से काम करना पड़ेगा। इसके साथ ही प्रियंका ने सलाह दी थी कि कांग्रेस में रहना है तो संघर्ष करो या पाटी छोड़ दो। प्रियंका गांधी की समीक्षा बैठक में पार्टी के महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इंचार्ज ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।


प्रियंका गांधी बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आंकड़े जुटा रही हैं। प्रियंका गांधी के लॉन्चिंग रोड शो में राहुल गांधी ने भी कहा था कि वह यूपी में मिशन 2022 के लिए प्रियंका गांधी को लाए हैं। उन्होंने कहा था कि यपी में अगली सरकार कांग्रेस बनाने जा रही है। उन्होंने प्रियंका गांधी को यपी में फिर से कांग्रेस को खड़ा करने की जिम्मेदारी दी है।