सोमवार, 29 जुलाई 2019

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया...

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 


          प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह ने अपने शोक संदेश में जयपाल रेड्डी के निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि जयपाल रेड्डी कांग्रेस पार्टी के एक स्तम्भ थे। जिन्होंने केन्द्रीय मंत्री के साथ-साथ पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी संगठन की सेवा की।



स्व. जयपाल रेड्डी अपनी निर्विवाद छवि एवं सादगी के लिए वे सदैव याद किये जाते रहेंगे। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें। जयपाल रेड्डी के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।


इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, अनुशासन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य समन्वयक राजेन्द्र शाह, महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रवक्ता डॉ. आर.पी. रतूड़ी, लखपत बुटोला, राजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, अभिषेक सिंह, प्रदेश सचिव भरत शर्मा, राजेश पाण्डे, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, राजेश चमोली, शोभा राम, महेश जोशी, अनिल नेगी, देवेन्द्र सती, अजय नेगी, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, मोहन काला, डॉ. प्रतिमा सिंह, संग्राम पुण्डीर, राजीव महर्षि, दीप बोहरा, नवीन पयाल, राकेश नेगी, देवेन्द्र बुटोला, सुनित राठौर, नागेश रतूड़ी, सुलेमान अली, लाखीराम बिजलवाण, अश्वनी बहुगुणा, सावित्री थापा, राजीव केष्टवाल, सुधीर सुनेहरा आदि कांग्रेसजनों ने शीला दीक्षित के चित्र पर पुष्प अर्पित किये तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।