शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ने पंजाब एवं हरियाणा 6 जजों को एडिशनल जज के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई...

संवाददाता  : चंडीगढ़ हरियाणा 


      पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि शंकर झा ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के 6 जजों को एडिशनल जज के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जिन एडिशनल जजों को शपथ दिलाई गई है उनमें न्यायमूर्ति अशोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति संत प्रकाश, न्यायमूर्ति मिनाक्षी आई. मेहत्ता, न्यायमूर्ति करमजीत सिंह, न्यायमूर्ति विवेक पुरी और न्यायमूर्ति अर्चना पुरी शामिल हैं।



इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, अधिवक्ता, राज्य सरकारों के वरिष्ठï अधिकारियों सहित अन्य वरिष्ठï अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


उल्लेखनीय है कि इन सभी एडिशनल जजों को उनके अपने पद ग्रहण की तिथि से दो साल की कार्य अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।