सोमवार, 16 दिसंबर 2019

मुख्यमंत्री बघेल ने रविकांत कौशिक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया...

संवाददाता : रायपुर छत्‍तीसगढ़


      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार रविकांत कौशिक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि कौशिक ने हमेशा पत्रकारिता के उंचे मानदण्डों को बनाए रखा। उनकी पहचान खबरों में निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर थी।



उनका निधन प्रदेश के पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से मृतआत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।