गुरुवार, 9 जनवरी 2020

बारिश से बदला दिल्ली NCR का मिजाज, फिर लौट सकती है कड़ाके की ठंड...

संवाददाता : नई दिल्ली 


      राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोप के सक्रिय होने का असर दिखाई देने लगा है। जिसके तहत बुधवार की सुबह भी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। दिन में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। जिसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक बार फिर गिरावट हो सकती है।



मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सफरदजंग, पालम, लोधी रोड में मंगलवार को बारिश दर्ज की गई है। यहीं क्रम बुधवार को भी जारी रह सकता है, लेकिन साथ में तेज हवाएं चलेंगी। जिसके तहत हवा की गति से 20 से 25 किमी प्रति घंटे होगी। बर्फीली हवाओं की वजह से राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 दिनों में 6 डिग्री तक नीचे गिरेगा।


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के पास है, जो शनिवार तक 6 डिगी तक पहंच जाएगा। जबकि मंगलावार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री के पास दर्ज किया गया है, वह शनिवार को 15 डिग्री के पास रहेगा। इसके बाद तापमान में वापस बढ़ोतरी होगी।