शनिवार, 29 फ़रवरी 2020

जालंधर में खूनी बंदर ने 15 लोगों को काट खाया...

संवाददाता : जालंधर पंजाब


      जालंधर के गुजा पीर में एक बंदर ने 4 दिनों से उत्पात मचा रखा है। जिसने लगभग 15 लोगों को काट लिया। बंदर ने कुत्ते को भी काटा, जिसके 60 टांके लगे। लोगों ने प्रशासन से अपील कि है की इस खूनी बंदर से उनका पीछा छुड़ाया जाए। पिछले 4 दिनों से गुज्जा पीर के आस-पास के क्षेत्रों में एक बंदर ने 15 के  करीब लोगों को अपना शिकार बना लिया है। एक कुत्ते के साथ उसकी लड़ाई की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इलाके के निवासियों ने बताया कि एक बंदर उनके क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से घूम रहा है।अब उसके मुंह को खून लग चुका है। जो खूनी दरिंदे की तरह लोगों पर हमला कर रहा है।



अशोक मेहरा ने बताया कि बंदर उनके घर में घुस आया था। जिसकी उनके कुत्ते के साथ 15 मिनट तक लड़ाई होती रही। उनके पास वाला घर उनके चाचा का है। वहां पर भी बंदर ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिनके 15 टांके लगे हैं। अशोक ने कहा की बंदर की दहशत इलाके में लगातार बढ़ रही है। वन विभाग वाले भी उनको पूरा सहयोग दे रहे हैं। पर जब वन विभाग की टीम इलाके में आती है, तो बंदर कहीं और भाग जाता है। मोबाइल पर बात करने वाला और अकेला घूम रहा बच्चा बंदर का टारगेट बन जाता है।


नितिन सैनी ने कहा कि बंदर की दहशत से पूरे इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है। कोई भी अपने घर के बाहर नहीं निकल रहा। बच्चे, बूढ़े सभी सहम कर घरों में ही बैठे हुए हैं। उनकी प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द इस बंदर को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए। पीड़ित राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बंदर उनके घर के टंकी के पास बैठा हुआ था। जो उन्हें देखकर उनके पास आ गया। जिसे उन्होंने गुड़ व चने खिलाऐ और बंदर ने चने खाते- खाते उनके दोनों हाथों पर काट लिया और भाग गया।


पीड़ित लोगों और इलाके का हाल देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है, कि बंदर किस हद तक खूंखार बन चुका है। प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द बंदर को पकड़कर जंगलों में छोड़ा जाए तकि इलाके के निवासी चैन की सांस ले सकें।