मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020

मुख्यमंत्री से झारखंड मंत्रालय में ट्राईफेड, जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के चेयरमैन ने मुलाकात की...

संवाददाता : रांची झारखंड


      मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में ट्राईफेड, जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के चेयरमैन रमेश चंद्र मीणा ने मुलाकात की। ट्राईफेड के चेयरमैन रमेश चंद्र मीणा ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आगामी 29 फरवरी 2020 से रांची में आयोजित होने वाले 'आदि महोत्सव' के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।



उल्लेखनीय है कि 29 फरवरी से रांची में ट्राईफेड, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 'आदि महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इस अवसर पर ट्राईफेड के रीजनल ऑफिसर एसके राजू उपस्थित थे।