रविवार, 22 मार्च 2020

चंडीगढ़ में एक ही दिन में 4 मरीजों की पुष्टि वही पंजाब में विदेश से लौटे 6 लोगो को अस्पताल में करवाया गया भर्ती...

संवाददाता : चंडीगढ़ पंजाब 


      पंजाब में कोरोना वायरस के खतरे से दहशत लगातार बढ़ रही है। चंडीगढ़ मे कोरोना वायरस के चार मामले सामने आए। इन चारों मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 


चंडीगढ़ में 21 साल की युवती के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अब युवती की मां, भाई और नौकरानी में भी वायरस की पुष्टि की गई है। इसके अलावा शुक्रवार को ही मोहाली की एक 69 साल महिला के कोरोना वायरस के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उसे चंडीगढ़ पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। वहीँ पीजीआइ में युवती के मां, भाई और नौकरानी में भी कोरोना वायरस के चलते सभी को आइसोलेशन वार्ड में रख इलाज शुरू कर दिया गया है। 



पंजाब में छह ओर संदिग्‍ध मरीज :


तलवंडी संघेड़ा, शाहकोट जालंधर की एक महिला को एहतियातन सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। महिला यूरोप से लौटी है और उसे खांसी व जुकाम की शिकायत है। 


लुधियाना के सिविल अस्पताल में वीरवार को विदेश से लौटे दो लोगों को दाखिल करवाया गया है। एक की ट्रैवल हिस्ट्री चीन की है। दूसरा मरीज भी विदेश से लौटा था।


साहनेवाल के सरकारी अस्पताल में विदेश की ट्रैवल हिस्ट्री वाले एक व्यक्ति को भर्ती करवाने की सूचना है। 


रूपनगर में नव विवाहित जोड़े को कोरोना वायरस का संदिग्ध केस मानते हुए निगरानी में रखा है। दंपती दुबई से लौटा था।


लोग अफवाहों पर ध्यान ना दे:


वहीँ सरकार ने लोगो को अपील की है कि वह संयम से काम ले व धैर्य बनाए रखे और किसी भी अफवाह पर धयान न दे।