रविवार, 1 मार्च 2020

दिल्ली दंगे में दिवंगत हुए पौड़ी निवासी दलबीर सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री ने 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की...

प्रजा दत्त डबराल @ नई दिल्ली


      दिल्ली दंगे में दिवंगत हुए पौड़ी निवासी दलबीर सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।



मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दिल्ली के दंगो में हुई दलबीर सिंह की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शान्ति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।


मुख्यमंत्री ने दलबीर सिंह के परिजनों की कमजोर आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत रूपये 5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।