गुरुवार, 26 मार्च 2020

लॉक डाउन की तीसरा दिन : पुलिस अधिकारी ओर जवान जनता की सुरक्षा के लिए सड़क पर तैनात...

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 


      जनता कर्फ्यू के दौरान बुधवार को प्रदेश की राजधानी देहरादून में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई कोरोना वायरस को हराने के लिए पुलिस प्रशासन एवं सराकर ने जनता को आवश्यक खाद्यय वस्तुओं की खरीददारी के लिए आज सुबह सात बजे से लेकर 10 बजे तक मात्र तीन धन्टे का समय दिया इस दौरान जनता ने राजधानी के मुख्य बाजारों से जबरदस्त खरीददारी की इस दौरान राजधानी में मुख्य आढ़त व थोक विक्रेताओं के व्यपारीक प्रतिष्ठानों हनुमान चौक व उसके आस पास के बाजारों से खरददारी की गई पुलिस की पूरी निगरानी इस दौरान रही 10 बजते ही पुलिस ने राशन की खरीददारी करने वालों को खदेडना शुरू कर दिया था।



अनेक स्थानों पर आज जनता कफॅर्यू के दौरान पुलिस को जमघट लगाने वालों पर अांशिक कार्यवाही भी करनी पड़ी दिनभर लोग अपने घरों में कैद नजर आए।21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन के पहले दिन  बुधवार को प्रदेश भर में लॉकडाउन तोड़ने के सैकड़ों मामले सामने आए। जिसमें 335 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि कुल 51 मुकदमे अलग अलग थानों में दर्ज हुए। इसके साथ ही गिरफ्तार होने वालों की संख्या अब तक 670 हो चुकी है। बुधवार सुबह लोगों में अगले 21 दिन के लिए राशन और जरूरी चीजों को लेकर डर और आशंका दिखी।जिस कारण लोग सुबह 7 से 10 बजे के बीच बाज़ारों की ओर भागे।इसी के चलते बाज़ारों में बेवजह की भीड़ भी उमड़ी। इनमें लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले बड़ी संख्या में थे। जिनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।


देहरादून में देर शाम तक पुलिस ने लॉकडाउन न मानने पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया, वहीं हरिद्वार में गिरफ्तारी की संख्या 15 रही। रुड़की, विकासनगर में भी पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। जबकि दर्जनों वाहनों को भी जब्त किया। पुलिस बल प्रयोग की ज्यादा नोबत नहीं आई। लोगों को खुद समझना होगा। ये संयम और समझदारी दिखाने का वक़्त है।बहुत जरूरी हो तो ही बाहर निकलें। पुलिस पूरी मुस्तैदी और सख्ती से लॉक डाउन का पालन कराएगी। मुकदमे और गिरफ्तारियां भी की जाएंगी।