सोमवार, 13 अप्रैल 2020

खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जरूरतमंदों के बीच आकस्मिक राहत पैकेट का किया जा रहा वितरण...

संवाददाता : रांची झारखंड


      राज्य सरकार राज्य के सभी लोगों से आग्रह कर रही है कि अनावश्यक अपने घर से बाहर न निकलें। सोसल डिस्टेंसिंग का पालन कर ही हम कोरोना संक्रमण को मात दे सकते हैं। इस दौरान लोगों की सहायता के लिए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, द्वारा टॉल फ्री नम्बर जारी किया गया है।


राज्य में किसी भी जरूरतमंद/असहाय को खाद्यान्न से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो  विभाग, के टॉल फ्री नम्बर 1967, 18002125512 अथवा राज्य कोरोना नियंत्रण केंद्र के टॉल फ्री नम्बर 181 पर सम्पर्क कर सकते हैं। विभाग, द्वारा प्राप्त आंकड़ो के अनुसार अभी तक  1,40,860 लोगों तक अनाज पहुंचा दिया गया है। वहीं नन पीडीएस के तहत 1,67,091 लोगों तक अनाज उपलब्ध करा दिया गया है। दाल भात के विभिन्न योजनाओं में अब तक 33,42,949 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है।  एन जीओ एवं वोलेंटियर  टीम द्वारा 17,31,052 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है।



प्रवासी मजदूरों के लिए 677 राहत कैम्प में 1,20,628 मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है। साथ ही आकस्मिक राहत पैकेट का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है। इस पैकेट में 2 किलो चूड़ा, 1/2 किलो गुड़ एवं 1/2 किलो चना है। अबतक 38,109 लोगों तक विशेष राहत सामग्री के पैकेट पहुचाये गए हैं। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा बाजार में आटे की किल्लत को देखते हुए FCI द्वारा आटा मिल को गेहूं भी उपलब्ध कराया जा रहा है।


राज्य में  कोविड-19 के  1,912 संदिग्धों के सैंपल का किया गया टेस्ट,राज्य सरकार बार-बार  राज्य के सभी नागरिकों से घर पर रहने के लिए आग्रह कर रही है। क्योंकि कोरोना वायरस से बचाव सोशल डिस्टेन्सिंग से ही सम्भव है।  घर पर रह कर ही इस बीमारी के संक्रमण से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार अभी तक  राज्य में 1,912 लोगों का कोविड-19 टेस्ट लिया गया जिसमें से 17 पॉजिटिव पाए गये । पॉजिटिव पाए गए लोगों मे 6 बोकारो के हैं, 2 हज़ारीबाग़ के, 1 कोडरमा के एवं 8 राँची के हैं। कोरोना से बचाव के लिए राज्य में 3,768 क्वॉरेंटाइन सेंटर कार्य कर रहे हैं, जिसमें 15,548 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। वहीं 1,08,911लोग होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं । अभी तक 69,893 लोगों ने अपना क्वॉरेंटाइन पूरा कर लिया है।


राज्य के बाहर फंसे झारखंडवाशियों की मदद हेतु सरकार प्रतिबद्ध


कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए देश में किये गये लॉक डाउन की वजह से देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में झारखंड के  8,15,721 लोग फंसे हुए हैं। जिनमें 5,259 जगाहों पर 5,11,463 प्रवासी मजदूरों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उन तक हर स्तर से मदद पहुंचाई जा सके। अब तक सरकार द्वरा 4,917 जगहों पर फंसे 3,99,128 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था कर दी गयी है।